सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम डॉ यादव ने 11 हजार रुपये का किया योगदान, सैनिक कल्याण के प्रति दिखाई संवेदनशीलता

भोपाल: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रातः अपने निवास कार्यालय पर सैनिकों के कल्याण के लिए 11,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया। उन्होंने यह राशि ऑनलाइन माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर समर्पित की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों को समर्पित करने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

झंडा दिवस न केवल योगदान देने का दिन है, बल्कि उन बहादुर जवानों के सम्मान का भी प्रतीक है जो सीमाओं पर अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश की सुरक्षा करते हैं।डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर अपनी क्षमता अनुसार योगदान देकर सैन्य कर्मियों और शहीद परिवारों के कल्याण में सहयोग करें। उनके इस कदम को प्रदेशभर में सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं सीएम डॉ यादव की उपस्थिति में NEP-2020 पर कार्यशाला की शुरुआत

Sun Dec 7 , 2025
भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रगान की मधुर धुन के साथ आरंभ हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

You May Like