भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रगान की मधुर धुन के साथ आरंभ हुआ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगुभाई पटेल तथा अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, अधिकारियों और शिक्षाविदों ने NEP-2020 के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए इसके सफल कार्यान्वयन हेतु सुझाव प्रस्तुत किए।
