‘प्रसादम’ के तहत साईं मंदिर पर किया भंडारा

​ग्वालियर: लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा प्रांतीय सेवा कार्य ‘प्रसादम’ के अंतर्गत एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय साईं मंदिर परिसर में किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान लगभग २५० जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। ​यह सेवाभावी कार्यक्रम क्लब की सचिव मनु शर्मा ने आयोजित किया। उन्होंने अपने जन्मदिन को समाज सेवा और जन-कल्याण के कार्यों को समर्पित करते हुए इस अनूठी पहल को मूर्त रूप दिया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीज़न चेयरपर्सन पी.एम.जे.एफ. सलिल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के इस सतत् सेवा प्रयास की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष लायन अंजू गर्ग ने की। इस अवसर पर क्लब की प्रमुख सदस्याओं और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें नीलम गुप्ता, गीता भटनागर, रश्मि शर्मा, राधे कृष्ण त्यागी, और आराध्या सचिव मंजू पाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे। ​सभी सदस्यों ने मिलकर प्रसादी वितरण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई और इस आयोजन को सफल बनाया। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

Next Post

नर्मदा पुल जलमग्न, कई क्षेत्रों से संपर्क बाधित

Sun Aug 9 , 2026
डिंडौरी: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नर्मदा नदी ने रविवार सुबह रौद्र रूप धारण कर लिया। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के समीप नर्मदा पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। पुल पर पानी आने के बाद देवरा ग्राम पंचायत, साकेतनगर और हंसनगर […]

You May Like