पिंक फेस्ट में छात्राओं का दिखा जलवा


जबलपुर: माता गुजरी महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ‘पिंक फेस्ट’ का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। दोनों दिवस छात्राओं की कला, प्रतिभा और उत्साह से परिसर गुलाबी रंग की खुशियों से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पाहवा, प्राचार्य डॉ. संगीता झाम्ब एवं रजिस्ट्रार डॉ. सत्येंद्र कुरारिया द्वारा किया गया। आयोजन में गुरु गोविंद सिंह एजुकेशन सोसाइटी का सहयोग रहा। फेस्ट के प्रथम दिवस में प्रश्न मंच, वाद-विवाद, कल्नरी, निबंध लेखन तथा रस्सा-कसी जैसी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने मनमोहक प्रदर्शन किया।
दूसरे दिन कला और संगीत की धूम
फेस्ट के दूसरे दिन ड्राइंग एंड पेंटिंग, गायन, काव्य पाठ, डांस और ट्रेजर हंट जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।ड्राइंग एंड पेंटिंग में जूही कुमारी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।गायन में श्रुति सोनी प्रथम रहीं, वहीं काव्य पाठ में भी उन्होंने ही बाजी मारी। डांस प्रतियोगिता में कोपल चौहान ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान जीता।

सभी विजेता प्रतिभागियों को मिली ट्रॉफियाँसभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं, जबकि अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन कांची लालन, ईषा महेश्वरी, साक्षी जायसवाल और छात्राओं ने किया। आभार प्रदर्शन प्रभात केवट द्वारा किया गया।डॉ. महेंद्र जैन, डॉ. श्रुति पुंज, डॉ. माया शुक्ला, डॉ. गणेश दुबे, डॉ. सोनिया ओझा व राकेश तिवारी सहित सभी प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Next Post

200 वाहनों के कटे चालान, स्कूली वाहन किए जप्त

Sun Nov 30 , 2025
जबलपुर: सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने यातायात पुलिस द्वारा समय- समय पर चैकिंग कर चालानी कार्यवाही तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कैरब्ज तिराहा, वेस्टलैण्ड, मालगोदाम, पुराना बस स्टेण्ट तीन पत्ती के पास, कटंगी बाईपास, पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट […]

You May Like