छह साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर चक्का जाम

औबेदुल्लागंज। रायसेन जिले के गोहरगंज थाना क्षेत्र के पांजरा गांव में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को हिंदू संगठनों ने हाइवे पर ओबैदुल्लागंज थाने के सामने चक्का जाम कर दिया। आरोपी गोहरगंज निवासी 23 वर्षीय सलमान खान घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास के थानों में दबिश दी जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने पोस्टर जारी कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

घटना के बाद पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन एक घंटे तक इंतजार करते रहे। इस दौरान ओबैदुल्लागंज के सरकारी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। देर रात बच्ची को अस्पताल ले जाने पर स्टाफ की अनुपस्थिति से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। संगठनों ने आरोप लगाया कि बीएमओ अमृता जीवने मुख्यालय पर मौजूद नहीं रहतीं, जिसके चलते उनके निलंबन की मांग की गई है। ओबैदुल्लागंज के एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की जांच भी की जा रही है।

दिनेश

Next Post

मात्र 5 रुपये में विद्युत कनेक्शन करा रहे उपभोक्ता, ब्यावरा डिवीजन में हो गये ढाई हजार से अधिक कनेक्शन

Sat Nov 22 , 2025
ब्यावरा। सुगमता के साथ और काफी कम खर्च पर प्रत्येक घर तक बिजली की सुविधा पहुंचाने तथा विद्युत चोरी के मामलों को रोकने के उद्देश्य से शासन द्वारा 5 रुपये में विद्युत कनेक्शन करने हेतु महत्ती योजना लागू की गई है, जिसका लाभ उपभोक्ता ले रहे है. आज दिनांक तक […]

You May Like

Play sound