मात्र 5 रुपये में विद्युत कनेक्शन करा रहे उपभोक्ता, ब्यावरा डिवीजन में हो गये ढाई हजार से अधिक कनेक्शन

ब्यावरा। सुगमता के साथ और काफी कम खर्च पर प्रत्येक घर तक बिजली की सुविधा पहुंचाने तथा विद्युत चोरी के मामलों को रोकने के उद्देश्य से शासन द्वारा 5 रुपये में विद्युत कनेक्शन करने हेतु महत्ती योजना लागू की गई है, जिसका लाभ उपभोक्ता ले रहे है. आज दिनांक तक ब्यावरा डिवीजन में ही ढाई हजार से अधिक नवीन विद्युत कनेक्शन हो चुके है.

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार ब्यावरा ग्रामीण में 1114 कनेक्शन तथा सुठालिया व गिंदौरहाट में क्रमश: 565 एवं 495 कनेक्शन के साथ कुल 1039 कनेक्शन एवं मलावर डीसी में 495 नवीन कनेक्शन हो चुके है.

ट्रांसफार्मर से दूरी का मापदंड निर्धारित

जेई प्रीतेश ठाकरे के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार नवीन कनेक्शन हेतु उपभोक्ता के आवास या कनेक्शन वाले स्थान का विद्युत ट्रांसफार्मर या एलटी केबल से 150 फीट की दूरी पर होना जरुरी है, यदि इससे अधिक की दूरी पर होती है तो फिर इसके लिए संबंधित ठेकेदार के माध्यम से स्टीमेट तैयार होगा जिसका वहन संबंधित उपभोक्ता को करना होगा.

पहले लगते थे हजारों रुपये

विदित है कि पूर्व में पम्प कनेक्शन हेतु 11,500 हजार रुपये तथा घरेलू कनेक्शन हेतु 2883 रुपये की राशि लगती थी यह सुविधा अब मात्र 5 रुपये में उपलब्ध हो रही है. इस तरह उपभोक्ताओं को काफी सुगमता के साथ नाममात्र के खर्च पर यह सुविधा मिल रही है.

Next Post

मेपेक्स की चमक: भोजताल और नर्मदा पर विशेष आवरण का विमोचन

Sat Nov 22 , 2025
भोपाल। समन्वय भवन में मेपेक्स 2025 के दूसरे दिन प्रदर्शनी का माहौल पूरी तरह रंगीन और जीवंत नजर आया। प्रदर्शनी में दिन भर लोग इतिहास को उकेरती हुई तस्वीर और उसकी कहानियों को देखने के लिए आते रहे। इन डाक टिकटों के माध्यम से लोगों ने मौजूद फिलेटलिस्ट से इनके […]

You May Like