विश्व हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं दीं मोहन यादव ने

भोपाल, 10 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ यादव ने कहा है, “विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी भाषा, सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है। आज का दिन हिंदी के वैश्विक जयघोष के विचारों काे आत्मसात करने का दिन है। आइए, हिंदी भाषा जो हमारी विरासत है, इसे समृद्ध करने का संकल्प लें और इसके प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।”

राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और अनेक राजनेताओं ने भी सभी को विश्व हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

पुतिन के साथ जल्द हो सकती है बैठक: ट्रम्प

Fri Jan 10 , 2025
वाशिंगटन, 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलना चाहते हैं और दाेनों नेताओं के बैठक की योजना बनाई जा रही है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही शपथ लेने वाले हैं। इस बीच उन्होंने घोषणा की […]

You May Like

मनोरंजन