सेवा संकल्प बाइक रथ यात्रा शहडोल के लिए हुई रवाना 

सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थली वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ को भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने सीधी जिला से शहडोल के लिए रवाना किया, जहां ब्यौहारी विधानसभा में आत्मीय स्वागत किया। इसके पूर्व रथ यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, धौंहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने अभिनंदन किया और इस यात्रा में समय देने के लिए हृदय से आभार ज्ञापित किया तथा हरी झंडी दिखाकर यात्रा की सुखद और कल्याणकारी संदेश की कामना के साथ आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यौहारी विधायक शरद कोल, यात्रा के स्थानीय संयोजक डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, अभय सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

गाय और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कार, चालक बाल-बाल बचा

Mon Sep 21 , 2026
राजगढ़। राजगढ़ के देवझिरी गांव में जालपा माता मंदिर के पास सोमवार शाम बाइक सवार और गाय को बचाने के दौरान एक कार बेकाबू होकर पलट गई. कार ने हाईवे से नीचे उतरने से पहले दो पलटी खाईं और दो पेड़ों के बीच जाकर पलट गई. हादसे में चालक धीरज […]

You May Like