गाय और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी कार, चालक बाल-बाल बचा

राजगढ़। राजगढ़ के देवझिरी गांव में जालपा माता मंदिर के पास सोमवार शाम बाइक सवार और गाय को बचाने के दौरान एक कार बेकाबू होकर पलट गई. कार ने हाईवे से नीचे उतरने से पहले दो पलटी खाईं और दो पेड़ों के बीच जाकर पलट गई. हादसे में चालक धीरज वर्मा सुरक्षित बाहर निकल आए उन्हें किसी भी प्रकार की चोटें नहीं आई है. धीरज वर्मा के मुताबिक वे खिलचीपुर के इमली स्टैंड के पास रहते हैं और बैंक के काम से खिलचीपुर से ब्यावरा जा रहे थे. जालपा माता मंदिर के पास अचानक एक बाइक सवार और गाय सामने आ गए. देवझिरी गांव में जालपा माता मंदिर के पास गाय को बचाने के दौरान कार बेकाबू होकर पलट गई. उन्हें बचाने के लिए धीरज ने कार दूसरी तरफ मोड़ी. इसी दौरान सामने से एक और बाइक सवार आ गया. उसे बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमाते ही कार बेकाबू हो गई. कार ने दो पलटी खाईं और हाईवे.52 से नीचे उतरकर दो पेड़ों के बीच पलट गई. हादसे के बाद धीरज खुद कार से बाहर निकले. धीरज ने बताया कि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं लगी.

Next Post

15 तहसीलदार और नायब तहसीलदार का एक दिन का वेतन काटा

Mon Sep 21 , 2026
भोपाल। संभागीय कार्यालय में सोमवार को संभाग के जिलों की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में संभागयुक्त कर्मवीर शर्मा ने जिलेवार राजस्व मामलों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर अब सीधे कार्रवाई होगी. समीक्षा में भोपाल जिले के […]

You May Like