पुतिन के साथ जल्द हो सकती है बैठक: ट्रम्प

वाशिंगटन, 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे मिलना चाहते हैं और दाेनों नेताओं के बैठक की योजना बनाई जा रही है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही शपथ लेने वाले हैं। इस बीच उन्होंने घोषणा की है कि रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक के लिए समय निर्धारित किया जा रहा है। अभी हालांकि वार्ता के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

फ्लोरिडा के पाम बीच में अपने मार-ए-लागो एस्टेट में बुधवार को रिपब्लिकन गवर्नरों के साथ बैठक करने से पहले श्री ट्रम्प ने रूसी नेता के बारे में कहा, “वह (व्लादिमीर पुतिन) मिलना चाहते हैं। हम बैठक की योजना बना रहे हैं।”

नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा, “राष्ट्रपति पुतिन उनसे मिलना चाहते हैं। उन्होंने ऐसा सार्वजनिक रूप से भी कहा है और हमें युद्ध और रक्तपात को खत्म करना होगा।”

 

Next Post

कनाडा के नए प्रधानमंत्री का चुनाव होगा 09 मार्च को

Fri Jan 10 , 2025
ओटावा, 10 जनवरी (वार्ता) कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के प्रधानमंत्री के रूप में नए नेता का चुनाव 09 मार्च को होगा, जो देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता एवं अंतरिम प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने […]

You May Like