न्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वार्ता) के एल राहुल (नाबाद 81) और साई सुदर्शन (81) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक दो विकेट पर 209 रन बना लिये है।
आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जाड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 12वें ओवर में मोहम्मद सलीम ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। यशस्वी ने 32 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 24 रन बनाये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये साई सदुर्शन ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दसूरे विकेट लिये 139 रनों की साझेदारी हुई। 43वें ओवर में मोहम्मद सलीम ने तेजी के साथ शतक की ओर बढ़ रहे साई सुदर्शन का शिकार कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई। साई सुदर्शन ने 104 गेंदों में 13 चौके लगाते हुए 81 रनों की पारी खेली।
चायकाल तक भारत ने दो विकेट पर 209 रन बना लिये है। केएल राहुल 137 गेंदों में (नाबाद 81) और कप्तान शुभमन गिल 28 गेंदों में (नाबाद 20) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
