झाड़ियों में मगरमच्छ देख गांव में मच गई चीख पुकार

सतना: मैहर जिले के रामनगर में एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ गांव में घुस गया, जिससे दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और उसे बाणसागर डैम में छोड़ दिया। ग्रामीणों को वन्यजीवों के दिखने पर वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी गई है।
मैहर जिले में रामनगर के ग्राम दधीच टोला में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के अंदर लगभग 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया और वनमंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश पर एक संयुक्त रेस्क्यू टीम में शामिल रेंजर सतीश चंद्र मिश्रा, रेंजर शुभम खरे, डिप्टी रेंजर शुक्ला
अमरपाटन सहित शिवम परोहा, अभिषेक परिहार, अभिषेक विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा, व्यास पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, अरुण सिंह, सीताराम और संजय ने मौके पर पहुंचकर रात के 9 बजे अभियान शुरू किया।
6 घंटे चला अभियान
रेस्क्यू कार्य रात 9 बजे से शुरू होकर सुबह 3 बजे तक चला है। टीम ने पूरी सतर्कता और साहस के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने में सफलता हासिल की और फिर उसे बाणसागर डैम में छोड़ दिया गया है। पूरे ऑपरेशन के दौरान गांव वालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
वन अमले ने की अपील
प्राथमिक जांच में अनुमान है कि यह वयस्क मगरमच्छ बाणसागर झील से भटककर गांव की ओर आ गया था। जिसे देखते हुए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि वन्य जीवों की उपस्थिति कहीं भी देखी जाती है, तो तत्काल विभाग को सूचित करें और स्वयं किसी प्रकार की कार्रवाई से बचें। विभाग द्वारा प्रशिक्षित दल ही इस प्रकार के खतरनाक रेस्क्यू को सुरक्षित ढंग से अंजाम दे सकता है।

Next Post

कांग्रेस OBC आरक्षण पर राजनीति करती आ रही

Mon Jul 7 , 2025
सतना: संसद की अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ सांसद गणेश सिंह ने एक बयान में कहा है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस मात्र अध्यादेश लाकर प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का जो झूठा षडयंत्र वोट के खातिर किया था, जिसे […]

You May Like