प्रशासन ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में करोड़ों की सरकारी जमीन से कब्जा हटाया

इंदौर:प्रशासन ने शुक्रवार को दो अलग अलग क्षेत्रों में करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई. साथ ही बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोज़र चलाने की कार्रवाई की गई.जिले में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाने तथा अवैध कालोनी विकसित करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज एसडीएम कनाड़िया के ग्राम खेमाना एवं चौहानखेड़ी की कांकड़ की सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ता जीवन गोयल द्वारा 0.549 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था, जिसे आज एसडीएम कनाड़िया दीपक चौहान और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया. मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य लगभग 4 करोड़ रुपए है. इसी तरह आज तहसील बिचौली हप्सी के ग्राम बिहाड़िया स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 264/1, रकबा 6.438 हेक्टेयर में से राजाराम पिता शंकरलाल यादव ने एक एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया था. एसडीएम ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.

ग्राम बिहाड़िया में सरकारी जमीन का बाजार मूल्य करीब 1.5 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.साथ ही अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध कॉलोनाइजर अतुल अग्रवाल द्वारा सर्वे क्रमांक 241/6/1 एवं 241/6/2 पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी. उक्त कॉलोनी जमीन मालिक श्रवण यादव, लाल सिंह, लक्ष्मीनारायण पिता मोहन एवं अन्य द्वारा बिना अनुमति के विकसित की जा रही थी. उक्त अवैध कॉलोनी वपर भी प्रशासन ने कार्रवाई कर मौके पर अवैध कब्जा और निर्माण हटाया. इस दौरान एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार अनिल पटेल सहित राजस्व विभाग का अमला उपस्थित था.

Next Post

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान का समापन

Sat Aug 1 , 2026
इंदौर: नगर निगम का पिछले एक माह से ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान का आज समापन हो गया. उक्त अभियान में इंदौर ने सेमीग्रेशन वाली सेल्फी में विश्व रिकॉर्ड बनाया. साथ ही समापन के मौके पर महापौर ने एसएबीबी वॉकेथॉन में भाग लिया और महिला सफाई मित्र एवं एनजीओ का […]

You May Like