ग्वालियर/दतिया: दतिया में उपचुनाव के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर संगीन आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। गंभीर आरोप लगाते हुए घनश्याम ने कहा कि राजेंद्र भारती ने बीजेपी के साथ मिलकर भितरघात किया है। भारती पर भाजपा नेताओं के साथ मिलकर भितरघात करने, फंडिंग लेने जैसे आरोप लगाकर हलचल मचा दी है। यहीं नही घनश्याम सिंह ने पार्टी आलाकमान से राजेंद्र भारती को पार्टी से बाहर करने की मांग कर डाली है।
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर लगाए बड़े आरोपों से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती ने चुनाव में कांग्रेस के बजाय भाजपा नेताओं के साथ मिलकर काम किया और उन्हें हराने के लिए साजिश रची है। घनश्याम सिंह ने कहा कि राजेंद्र भारती ने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि राजेंद्र भारती ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर उनके खिलाफ माहौल तैयार किया।
यहीं नहीं आगे बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि भारती को भाजपा से फंडिंग मिली है और अपने समर्थकों के माध्यम से पैसा बांटा गया। घनश्याम सिंह ने कहा कि राजेंद्र भारती पहले विधायक रह चुके हैं इसलिए उनका क्षेत्र में अपना प्रभाव है। उनके कोर समर्थकों ने कांग्रेस के खिलाफ काम किया। लिहाजा कांग्रेस प्रत्याशी के इन सनसनीखेज आरोपों से कांग्रेस में हलचल मच गई है। कांग्रेस की अंदरुनी कलह निकलकर सामने आ गई है। लिहाजा घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए आलाकमान से राजेंद्र भारती को कांग्रेस से बाहर करने की मांग कर डाली है। हालांकि नतीजे 3 अगस्त को आएंगे लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस में विरोध औऱ कलह का बम फूट चुका है।
