महिला नर्स से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। बैरागढ़ इलाके में 27 वर्षीय एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया. आरोपी युवक पिछले 6 साल से महिला के संपर्क में रहा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक महिला एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है. आरोपी अंकित मांझीवाल से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर 6 साल पहले हुई थी. अंकित कटारा हिल्स इलाके में रहता है और सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है. महिला का आरोप है कि आरोपी अंकित ने तीन महीने पहले उसके घर में आखिरी बार शारीरिक संबंध बनाए. महिला ने अंकित पर जब शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया और महिला से संपर्क भी खत्म कर दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच बैरागढ़ थाना पुलिस कर रही है.

Next Post

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
भोपाल। कमलानगर थाना इलाके में एक 32 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया. महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने प्रेम जाल में पहले उसे फसाया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार […]

You May Like