खंडवा में बोलेरो से अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

खंडवा। जिले में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। दादाजी कॉलेज के पास पुलिस ने बोलेरो वाहन को रोककर तीन आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया। वाहन से तीन अवैध पिस्टल, 647 नग पिस्टल बनाने की सामग्री, चार बोरियों में बैरल व शटर नली बरामद की गई। आरोपियों में विक्रम भाटिया, रवि मंडरई और जितेंद्र जोशी शामिल हैं, जिनके खिलाफ नेमावर थाने में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर पकड़ा। यह हथियार गोगांवा, खरगोन ले जाए जा रहे थे, जहां इन्हें असेंबल कर देशभर में बेचा जाता। जांच में सामने आया कि ये लोग देवास जिले के खातेगांव में हथियार निर्माण कर रहे थे। पूछताछ में इनसे जुड़े सरगना नारायण तिवारी को भी पुलिस ने खातेगांव से गिरफ्तार कर लिया है, जो लेथ मशीन से पिस्टल पार्ट्स बनाता था।

जब्त बोलेरो वाहन बिना नंबर की थी। वाहन और हथियार सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों से रातभर पूछताछ कर अन्य लिंक तलाशे जा रहे हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब फरार अभियुक्त मुड्डासिंह की तलाश में जुटी है।

Next Post

दो सिर वाली बच्ची: गर्दन से जुड़े हैं दोनों के सिर, इसलिए मुमकिन ही नहीं है इन्हें अलग करना

Fri Jul 25 , 2025
इंदौर. महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल में 23 जुलाई बुधवार को जन्मी दो सिर वाली बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है. लेकिन मेडिकल साइंस की सीमाएं खुद डॉक्टरों को मजबूर […]

You May Like