ओखरावल म्यार नदी से अवैध रेत से लदा ट्रैक्टर वाहन जप्त

सिंगरौली :अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ माड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओखरावल म्यार नदी से अवैध रेत लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया है।पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर सड़क पर छोड़कर रात के अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और उसमें लदी रेत की कुल कीमत करीब 3 लाख 6 हजार रुपये आंकी है। पुलिस के अनुसार 22 एवं 23 सितंबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओखरावल म्यार नदी से एक ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ग्राम खम्हरिया की ओर ले जा रहा है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाह के साथ खम्हरिया की ओर रवाना हुई। पुलिस टीम जब ग्राम खम्हरिया के विश्वकर्मा तिराहा के पास पहुंची तो सामने से बिना नंबर प्लेट का नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन की जांच की तो सोनालिका डीआई 734 ट्रैक्टर की ट्रॉली में रेत लदी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत कार्रवाई की गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, प्रआर रामसुख यादव, प्रआर संजीत रावत, आर आबिद कुरैशी, आकाश सिंह और मनोज रावत की भूमिका रही।

Next Post

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, 24 सितंबर को सोना ₹1,530 और चांदी ₹3,890 तक हुई सस्ती

Thu Sep 24 , 2026
नई दिल्ली,  देश के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के शौकीनों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज 24 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के ताजा आंकड़ों […]

You May Like