चिड़ियाघर में बढ़ा जेब्रा का कुनबा , नए मेहमान का हुआ आगमन

इंदौर:  में एक बार फिर नए मेहमान की आमद हुई है. यहां जेब्रा के बच्चे का जन्म हुआ है. इसके साथ ही चिडç¸याघर में जेब्रा का परिवार बढ़कर तीन हो गया है. नवजात के आने से चिडç¸याघर प्रबंधन में भी उत्साह है.

दरअसल, जामनगर चिड़ियाघर से एनिमल एक्सचेंज के तहत इंदौर में जेब्रा का एक जोड़ा लाया गया था. इसके बदले इंदौर से टाइगर भेजे गए थे. अब इसी जोड़े ने एक बच्चे को जन्म दिया है. चिडç¸याघर में जेब्रा का परिवार बढ़ने के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी जल्द इस नए मेहमान को देखने का मौका मिलेगा. जेब्रा के बच्चे के जन्म के बाद अब चिडç¸याघर में वन्यजीव प्रेमियों की दिलचस्पी भी बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, बच्चे को फिलहाल मां के साथ ही निगरानी में रखा जा रहा है.

अनुकूल वातावरण का संकेत
डॉ. उत्तम यादव के अनुसार जेब्रा दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला वन्यजीव है. काले और सफेद रंग की धारियां इसकी सबसे खास पहचान हैं, जो इसे दूसरे वन्यजीवों से अलग और आकर्षक बनाती हैं. उन्होंने बताया कि चिडç¸याघर में जेब्रा के बच्चे का जन्म वन्यजीवों के सफल प्रबंधन और अनुकूल वातावरण का संकेत है

Next Post

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन मामले में एफआईआर की जांच को लेकर डीसीपी से की मुलाकात

Fri Aug 21 , 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शिकायत दर्ज कराने और मामले की प्रगति जानने के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ साहिल लोचा भी पुलिस स्टेशन में मौजूद रहे, जो इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके साथ नजर आए। जांच का ब्यौरा […]

You May Like

मनोरंजन