1 मार्च से बुक नहीं कर पाएंगे टिकट, बंद हो रहा आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल टिकटिंग ऐप

ग्वालियर। रेल मंत्रालय ने दशकों पुराने मोबाइल ऐप को 1 मार्च से पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। 27 दिसंबर 2014 को लॉन्च हुआ यह ऐप इतिहास बन जाएगा और इसकी जगह नया रेलवन ऐप यात्रियों की सभी जरूरतों को पूरा करेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स का प्रबंधन करना अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। डिजिटल अनुभव को सरल और एकीकृत बनाने के लिए ‘वन ऐप, ऑल सर्विसेज’ की नीति लागू की जा रही है। आधिकारिक एंड्रॉइड मोबाइल टिकटिंग ऐप को बंद करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। शुरुआती दौर में नए यूजर रजिस्ट्रेशन और सीजन टिकट रिन्यूअल को रोका गया था। इसके बाद प्लेटफॉर्म टिकट और आर-वॉलेट टॉप-अप की सेवाएं बंद की गईं। अब 1 मार्च से इस ऐप के जरिए किसी भी प्रकार की बुकिंग संभव नहीं होगी।

Next Post

सीताराम कॉलोनी में सीसी रोड का भूमिपूजन

Mon Feb 16 , 2026
ग्वालियर। आज वार्ड 21 के अंतर्गत सीताराम कॉलोनी में 16 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं पार्षद बृजेश श्रीवास एवं मण्डल अध्यक्ष आशू श्रीवास की अध्यक्षता में हुआ । इस सड़क के बनने से जनता को सुविधा होगी। […]

You May Like

मनोरंजन