
ग्वालियर। आज वार्ड 21 के अंतर्गत सीताराम कॉलोनी में 16 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के मुख्य आतिथ्य एवं पार्षद बृजेश श्रीवास एवं मण्डल अध्यक्ष आशू श्रीवास की अध्यक्षता में हुआ । इस सड़क के बनने से जनता को सुविधा होगी।
