तीन दिवसीय बैजू बावरा महोत्सव कल से, देश के विख्यात संगीतज्ञ भाग लेंगे

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा का आयोजन कल 17 फरवरी से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्र बुद्धे ने आज पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को पदमश्री उस्ताद बासीफुद्दीन डागर, पंडित मोहन श्याम शर्मा, योगिनी तांबे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिला विश्वविद्यालय बिहार के ललित नारायण एवं प्रोफेसर लावण्या कीर्ति सिंह रहेगी। समापन दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर होंगे, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे करेंगी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर को हमेशा से संगीत की नगरी माना जाता रहा है। यह शहर बैजू बावरा जैसे महान गायको की कर्म भूमि भी रहा है। देश के विख्यात संगीतज्ञ शिरकत कर गायन की ध्रुपद व धमार शैलियों पर अपने विचार रखेंगे। जिनम पदमश्री प्राप्त कलाकार भी शामिल है।

Next Post

दिल्ली को साफ और विकसित बनाने के लिए किया जा रहा काम : रेखा गुप्ता

Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को यहां नेहरू प्लेस में अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। श्रीमती रेखा गुप्ता ने मल्टी-लेवल पार्किंग के उद्घाटन के दौरान कहा कि उपराज्यपाल का मार्गदर्शन […]

You May Like