CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: एडमिट कार्ड जारी, लेकिन छात्र खुद नहीं कर पाएंगे डाउनलोड; जानें क्या है प्रक्रिया

​नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और प्रमाणीकरण कारणों से नियमित छात्र इन्हें सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

​स्कूलों के माध्यम से मिलेंगे एडमिट कार्ड

​CBSE के निर्देशों के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार केवल स्कूल प्रशासन के पास है।

इसके लिए स्कूलों को ‘परीक्षा संगम’ पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। स्कूल अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और उन पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व स्कूल की मुहर लगाएंगे। इसके बाद ही ये एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किए जाएंगे।

​इस बीच 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू हो रही हैं।

​जबकि छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी।

बोर्ड ने ​छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षार्थी अपने संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहें और समय रहते अपना हॉल टिकट प्राप्त कर लें।

​एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र को उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और विषयों की जांच सावधानीपूर्वक करना होगी।

Next Post

कुसुम योजनाओं में किसानों की रूचि से प्रदेश बनेगा नवकरणीय ऊर्जा में आदर्श राज्य: सीएम डॉ यादव   

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम को लाभ की स्थिति में आने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा ली जा रही रूचि प्रदेश को नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like