भोपाल: मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजधानी भोपाल का नज़ारा बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है। कल शाम होते ही शहर की सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगीं। मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल भवन, पुलिस मुख्यालय, राजभवन, विधानसभा भवन सहित अन्य प्रमुख सरकारी कार्यालयों को विशेष लाइटिंग से सजाया गया है।
हर इमारत पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है, जो प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और विकास की चमक का प्रतीक बन रही है। लोगों ने कल रात से ही बड़ी संख्या में इन स्थलों पर पहुंचकर रोशनी के इस उत्सव का आनंद लेना शुरू कर दिया हैं।स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी में दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक नृत्यों और जनभागीदारी के आयोजनों का दौर चलता रहा। आज शाम को पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, हर ओर रोशनी, संगीत और हर्षोल्लास से मध्यप्रदेश अपनी 70 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव मना रहा है।
