जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को भरतीपुर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को नयागांव के जंगल से जब्त कर ली। आरोपी ने बेटे के साथ हुई मारपीट का बदला लेने वारदात की थी।पुलिस के मुताबिक शरद बेन 20 वर्ष निवासी बेन मोहल्ला रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पिछले 3-4 दिन से आजाद चौक निवासी निशांत सोनकर से उसके भाई शिवा सोनकर का विवाद चल रहा है उसके भाई शिवा बेन एवं साहिल बेन ने निशांत सोनकर के लडक़े राजवीर सोनकर को मारा था।
25 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2 बजे बेन मोहल्ला के बाहर मैदान में खड़ा था तभी निशांत सोनकर अपने परिवार के लोगों के साथ आया, निशांत सोनकर उसे एवं उसके भाई को बोला कि तुम लोग मेरे लडक़े के साथ मारपीट किये थे, हवाई फायर कर दिया और भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि मंगलवार को भरतीपुर में दबिश देते हुये फरार आरोपी निशांत सोनकर पिता राजू उर्फ अनिल सोनकर 37 वर्ष निवासी आजाद चौक के पास रामपुर को पकड़ा गया.
आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी राजदीप सोनकर के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त पिस्टल को नयागांव के जंगल में छिपाकर रखना बताया, आरोपी निशांत सोनकर की निशादेही पर नयागांव जंगल में दबिश देते हुये बरगद के पेड़ के नीचे छिपाकर रखी 1 देशी पिस्टल जिसकी मैग्जीन में 1 कारतूस लोड था को जप्त किया गया। आरोपी निशांत सोनकर को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल निरूद्ध कराया गया।
