अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार 

बाइक समेत सवा लाख का माल बरामद

भोपाल, 16 जनवरी. कोहेफिजा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 350 क्वार्टर देशी शराब और वारदात में उपयोग की गई पल्सर बाइक जब्त की गई है. इधर गांधी नगर और खजूरी सड़क इलाके में भी अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है. सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को सूचना मिली कि बैरागढ़ रोड स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास दो युवक अवैध रूप से शराब लेकर आने वाले हैं. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक पल्सर बाइक पर दो बोरियां रखे दो युवक मिले. पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया. पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम अनिल राय निवासी सेकड़ा खेड़ी सीहोर और चांद खां निवासी कोतवाली सीहोर बताए. पल्सर बाइक पर रखी बोरियों को चैक करने पर उनके अंदर 350 क्वार्टर देशी शराब रखी मिली. पुलिस ने उक्त शराब और वारदात में उपयोग की गई बाइक जब्त कर दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. जब्त हुई शराब और बाइक की कीमत पुलिस ने 1 लाख 25 हजार रुपये बताई है. आरोपी ग्रामीण इलाके में अवैध शराब की सप्लाई करने का काम करते थे. इधर, गांधी नगर पुलिस ने नई बस्ती गांधी नगर से राजकुमार पारदी को अवैध शराब के साथ पकड़ा. उसके पास से 26 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 42 सौ रुपए बताई गई है. खजूरी सड़क पुलिस ने ग्राम तूमड़ा के पास मांगीलाल मालवीय को पकड़कर अवैध रूप से रखी 18 क्वार्टर देशी शराब कीमत 1260 रुपए जब्त की. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं.

Next Post

कमिश्नर ने सीतापुर हनुमना एवं बहुती सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की

Thu Jan 16 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 16 जनवरी, कमिश्नर बीएस जामोद ने सीतापुर हनुमना एवं बहुती सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्वे, भू-अर्जन की कार्यवाही कराते हुए व्यवधानों को दूर कर सभी कार्य समय सीमा में हो यह सुनिश्चित करें. कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में सिंचाई […]

You May Like