
रीवा, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की आज से शुरुआत हो गई है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है.
रीवा के प्रसिद्ध रानी तालाब स्थित माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. माता रानी के दर्शन के लिए भक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. रीवा के रानी तालाब स्थित माता मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. मां शैलपुत्री के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. माता रानी के प्रथम दर्शन पाने के लिए भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं. नवरात्रि के इस पावन पर्व पर श्रद्धालु व्रत रखकर माता की आराधना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं. पूरे नौ दिनों तक मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहेगा. शहर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता की आराधना करेंगे. नवरात्रि के पहले दिन पूरा माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है.
