प्रेमी जोड़े ने की शादी, परिवार वाले धमका रहे, एसएसपी से मांगी सुरक्षा

ग्वालियर: एक युवती डांस क्लास में हलवाई युवक को दिल दे बैठी। दोनों ने भागकर शादी कर ली। शादी के बाद बवाल मच गया। मंगलवार को युवक-युवती एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचकर प्रेमी जोड़े ने बताया कि उन्होंने दिल्ली कोर्ट और आर्य समाज में शादी कर ली है। उनके परिवार वाले शादी से नाराज हैं। अब प्रेमी जोड़ा ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

मुरार थाना क्षेत्र के प्रसादी नगर निवासी मनीष सिंह धानुक और हिमांशी राजपूत ने शादी की। दोनों के पास कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी है। हिमांशी और मनीष की मुलाकात डांस क्लास में हुई थी। पिछले 5 साल से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे।हिमांशी ने बताया कि उसके परिवार वाले शादी से नाराज हैं। वे बार-बार पुलिस भेज रहे हैं। उसके पिता और परिवार वाले उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों डरे हुए हैं और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।

एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि लडक़ी के दस्तावेजों को देखने के बाद लडक़ी का बालिग होना पाया गया है। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है। लडक़ी अपने परिजनों के साथ नहीं जाना चाहती है। साथ ही परिजनों को बुलाकर भी समझाइश दी जाए और नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा दी जाए।

Next Post

अमेरिक या इजरायल का हमला ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने के लिए मजबूर करेगा: लारीजानी

Tue Apr 1 , 2025
तेहरान, 01 अप्रैल (वार्ता) इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई के एक वरिष्ठ सलाहकार अली लारीजानी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बहाने किया गया कोई भी हमला देश को परमाणु हथियार विकसित करने के लिए मजबूर करेगा। श्री लारीजानी […]

You May Like