तालाब में डूबने से किशोर की मौत

जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत पोंडा गांव में होली के त्योहार के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर वेद राय गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार को पोंडा निवासी वेद राय अपने साथियों के साथ रंग-गुलाल खेलने के बाद पास के ही तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके और वेद पानी में लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। बुधवार देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। आज गुरुवार को दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसके कुछ देर बाद गोताखोरों ने तालाब से वेद का शव बरामद कर लिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का बुरा हाल है।

Next Post

ऑटो स्पेयर व्यापारी से दिनदहाड़े 12 लाख के आभूषण लूटे

Thu Mar 5 , 2026
ग्वालियर। शहर में दिनदहाड़े व्यापारी के साथ लूट होने का मामला सामने आया है। कोटा के ऑटो स्पेयर पार्ट व्यापारी भरत भुटानी से तीन नकाबपोश बदमाशों ने लगभग 12 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण लूट लिए। यह घटना गुरुवार दोपहर 3 से 3.30 बजे के बीच पड़ाव थाना […]

You May Like