चिटलर खम्परिया, तीन दिन की रिमांड पर

जबलपुर: करोड़ों की धोखाधड़ी के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे चिटलर ईनामी आरोपी अमित खम्परिया को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे शहर लाने के बाद शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से तीन दिन की रिमांड पर उसे लिया गया है। साथ ही पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी ने यूपी, ग्वालियर, महाराष्ट्र में अपने करीबियों के यहां फरारी काटी है। पुलिस अब मददगारों की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक संजीवनी नगर एवं मदन महल थाने में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरणों में अमित खम्परिया पिता अनिरूद्ध खम्परिया 40 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी संजीवनी नगर, फरार था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्यायने दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया। बाद में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वर्मा द्वारा ईनाम की राशि बढ़ाई। 30-30 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया। इसी प्रकार पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन बालाघाट द्वारा भी जिला मण्डला के धोखाधडी के प्रकरण में फरार अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कत करने की उद्घोषणा की गयी थी। कुल 1 लाख रूपये का ईनाम उद्घोषित था।
ऐसे चढ़ा हत्थे
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी. नागोतिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में संजीवनी नगर एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा तलाश कराई जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि अमित खम्परिया नागपुर में है। जिसके बाद टीम ने नागपुर के थाना वथोडा क्षेत्र में दबिश देते हुये अमित खम्परिया को गिरफ्तार किया गया।
दर्ज है 17 अपराध
अवैध उत्खनन, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत अमित खम्परिया के खिलाफ कुल 17 अपराध दर्ज है। खम्परिया के खिलाफ कटनी जिले के विजय राघवगढ से लेकर उमरिया के मानपुर, कोतवाली थाने एवं मंडला के खटिया थाने, नैनपुर थाने में अपराध दर्ज है। इसके अलावा मदनमहल, भेड़ाघाट, गढ़ा, लार्डगंज, संजीवनी नगर थाने में भी अपराध दर्ज है।

Next Post

तेज़ ठंड ने दी रबी फसल को नई ऊर्जा, गेहूँ-मटर की बुवाई रफ्तार पकड़ने लगी

Sun Dec 7 , 2025
बेलखाडू/जबलपुर:बेलखाड़ू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रबी सीजन की बुवाई पूरी रफ्तार पर है। खेतों में गेहूँ और मटर की बुवाई जमकर चल रही है। किसानों के मुताबिक बीते महीने हुई असामान्य और तेज बारिश के कारण रबी सीजन लगभग 15–20 दिन लेट हो गया था। कई […]

You May Like