
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत महंगवा ग्राम पंचायत
कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि न मिलने से गुस्साएं युवक ने जमकर हंगामा मचाया इसके साथ ही पंचायत सचिव को धमकाने के साथ कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश भी की। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली हैं। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार महंगवा ग्राम पंचायत के पवन मिश्रा ने आवास योजना के लिए आवेदन किया था। आवेदन उसने 6 माह पूर्व किया था लेकिन उसे अब तक राशि नहीं मिली जिसको लेकर वह आक्रोशित हो गया और कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया उसने सचिव जितेंद्र काछी से
अभद्रता करते हुए कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की। बीती रात सचिव ने पनागर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
