लायंस ने लगाया हृदय रोग मेडिकल कैंप

ग्वालियर: लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा हृदय रोग संबंधी मेडिकल कैंप का आयोजन हजीरा सिविल अस्पताल में किया गया ।मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग दिल्ली के डायरेक्टर डॉक्टर नवीन भांमरी द्वारा इस कैंप में 165 से भी अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। इस कैंप में गम्भीर मरीजों की ईसीजी और ईसीएचओ जांच निशुल्क की गई ।

क्लब के फाउंडर प्रेसिडेंट एवं पी डी जी लायन नितिन मांगलिक, पूर्व आर सी लायन शिव शंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन रमेश श्रीवास्तव, राम किशन सिंघल ,लायन प्रदीप शर्मा, राजश्री वर्मा, लायन संजीव निगोतीया, निवर्तमान अध्यक्ष लायन सत्येंद्र सिंह यादव , अध्यक्ष लायन सुशील कटारे, दिलीप नत्थानी, हेमेंद्र तिवारी, धीरज भटनागर ,लायन वरुण अग्रवाल, संजीव शर्मा , लायन अजय अग्रवाल, किशोर सिंह चौहान, आशुतोष द्विवेदी, आशीष जैन ,लायन के सी अग्रवाल, लायन सतीश गुप्ता , लायन आलोक सुराणा ,लायन अतुल गर्ग, पवन दारा, लायन पी एन गुप्ता लायन नीरज द्विवेदी जी इत्यादि का सहयोग रहा ।
कैंप में वैश्य फाउंडेशन के अध्यक्ष लायन मुकेश अग्रवाल, लायन वंदना जाजू, लायन रिचा गुप्ता, लायन वंदना अग्रवाल, लायन प्रियंका अग्रवाल, लायन ज्योति अग्रवाल लायन कैलाश अग्रवाल,एवं लायन रश्मि अग्रवाल की उपस्थित रही।लायन बृजेश सिंघल कार्यक्रम संयोजक थे।

Next Post

4 किलोग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल के साथ आरोपी धराये

Mon Jan 13 , 2025
कोतवाली पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रूपये कीमती मशरुका किया जप्त सीधी:अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रूपये कीमती मशरुका 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया । पुलिस अधीक्षक सीधी […]

You May Like