राशिफल-पंचांग : 29 मार्च 2025

पंचांग 29 मार्च 2025:-

रा.मि. 08 संवत् 2081 चैत्र कृष्ण अमावस्या शनिवासरे शाम 4/33, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रात 7/51, ब्रह्म योगे रात 10/44, नाग करणे सू.उ. 5/54 सू.अ. 6/6, चन्द्रचार मीन, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

—————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 29 मार्च 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में विशेष परिश्रम करना होगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. व्यर्थ वाद विवाद रहेगा. मित्र के कारण कार्यो में बाधाओं का सामना करना पड़़ेगा. वर्ष के मध्य में मतभेद रहेगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी. मान सम्मान के प्रतिसतर्क रहें. स्वजनों से मतभेद होगा. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी. वर्ष के अन्त में शासन सत्ता का लाभ होगा. व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा. शिक्षा में सफलता मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट होगा. मानसिक चिन्ता रहेगी.

—————————————————-

आज का भविष्य: शनिवार 29 मार्च 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक लगनशील, बुद्धिमान, महत्वाकांक्षी अपने कार्य के प्रति लगन रखने वाला खेलों में अग्रणी होगा. दूसरों को कभी नुकसान नहीं पहुुंचायेगा. सदैव दूसरों की मदद के लिये तत्पर रहेगा. व्यवहारकुशल और स्पष्टवादी होगा.

—————————————————-

मेष- यात्रा में सफलता मिलेगी. उपहार या मान सम्मान मिलेगा. खान पान में संयम रखें. पुरूषार्थ बना रहेगा. यश मिलेगा.

वृषभ- आर्थिक समस्याओंका समाधान होगा. मान सम्मान मिलेगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. श्रम साध्य कार्य बनेंगे.

मिथुन- मांगलिक कार्यो की दिशा में सफलता मिलेगी. धन लाभ का योग है. दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा. दिनचर्या सामान्य नियमित रहेगी.

कर्क- विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा. जीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी. उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक लाभ का योग है.

सिंह- व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी. कोई सुखद समाचार मिलेगा. लेखनादि कार्यो में रूचि रढ़ेगी. पदोन्नति का योग है. श्रम होगा.

कन्या- किसी मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका है. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी. प्रवास का योग है.

तुला- आत्म विश्वास में वृद्धि होंगी. दूसरों को सहयोग करना पड़ेगा. संतान आदि के संबंध में सुखद समाचार मिलने से विशेष प्रसन्नता होगी.

वृश्चिक- उदर विकार तथा रक्त पीड़ा हो सकती है. व्यवसायिक तनाव दूर होगा. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. सहयोगीजन आपकी मदद करेंगे.

धनु– पारिवारिक मान प्रतिष्ठा मिलेगी. व्यवसायिक तनाव रह सकता है. घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी. परिश्रम अधिक होगा.

मकर- अचानक किसी घटना से चिन्ता होगी. मानसिक तनाव रहेगा. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. सहयोगी जीवन अच्छा रहेगा.

कुम्भ- व्यवसायिक कार्यो में सफलता मिलेगी. सुख सौहाद्र्र बना रहेगा. जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि की प्राप्ति के योग हैं. संयम से लाभ होगा.

मीन- मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. राजकीय क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. दायित्वों की पूर्ति होगी. मानसिक संतोष, सुख बना रहेगा.

—————————————————-

व्यापार-भविष्य:

चैत्र कृष्ण अमावस्या को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से कपास, सूत, बिनौला, गुड़, हींग, लालमिर्च, तिल,तेल,में तेजी होगी. जीरा, धनियां, सौंठ, के भाव में साधारण तेजी होगी. वायदा विचार आज के बने भाव विशेष रूप से सभी वस्तुओं में मंदी होगी. भाग्यांक 4742 है.

—————————————————-

Next Post

ओडिशा को हराकर हरियाणा ने जीता राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का खिताब

Sat Mar 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रांची, (वार्ता) हरियाणा ने शुक्रवार को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को करीबी मुकाबले में हराकर राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 का खिताब अपने नाम किया। आज यहां झारखंड के रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो […]

You May Like

मनोरंजन