ओडिशा को हराकर हरियाणा ने जीता राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का खिताब

रांची, (वार्ता) हरियाणा ने शुक्रवार को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को करीबी मुकाबले में हराकर राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 का खिताब अपने नाम किया।

आज यहां झारखंड के रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ पर खेले गये फाइनल मुकाबले में हरियाण ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 3-2 से हराया।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए अहल्या लाकड़ा ने (आठवें) मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन चैंपियन हरियाणा की आज अलग ही योजना थी। हरियाण की काजल ने(12वें) मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद काजल ने एक बार फिर (22वें) मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हरियाणा के लिए सावी ने (44वें) मिनट में विजयी गोल किया।

हरियाणा के डिफेंस ने पहले गोल के बाद प्रतिद्वंद्वी को गोल करने से रोक दिया, जब तक कि दीपिका बरवा ने (54वें) मिनट खेल के अंतिम क्षणों में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए गोल किया।

वहीं तीसरे स्थान के लिए हुये मैच में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। झारखंड़ के लिए स्वीटी डुंगडुंग ने 12वें मिनट में गोल किया और यह यह निर्णायक रहा।

Next Post

अनाहत और करीम ने जीता जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन खिताब

Sat Mar 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह और पुरुष वर्ग में मिस्र के करीम एल टॉर्की ने शुक्रवार को शानदार खेला का प्रदर्शन करते हुए जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। 17 वर्षीय अनाहत का यह लगातार छठा खिताब है। आज यहां खेले गये महिला एकल […]

You May Like