गांधीनगर में देर रात एसटीएफ का छापा, अवैध कफ सिरप फैक्ट्री का भंडाफोड़; 700 से अधिक पेटियां बरामद

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ता (एसटीएफ) ने अवैध रूप से संचालित कफ सिरप फैक्ट्री पर छापा मारकर 700 से अधिक पेटियां, मशीनें और अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसटीएफ ने गुरुवार देर रात डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारा। कार्रवाई रात करीब 12 बजे शुरू हुई और शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे तक चली। छापे के दौरान मकान के दो कमरों में भारी मात्रा में ऑफ कफ नाम से तैयार किया जा रहा अवैध कफ सिरप, कार्टन और बोतलें बरामद की गईं ।

एसटीएफ ने मौके से पैकेजिंग मशीन सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पूरे अवैध सेटअप की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।  बरामद कफ सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से गांधीनगर क्षेत्र से अवैध नशीले कफ सिरप की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर एसटीएफ ने कार्रवाई की। छापे की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले से नहीं थी। जिस मकान में कार्रवाई की गई, वह मालवीय उपनाम वाले व्यक्ति का बताया जा रहा है। एसटीएफ अब अवैध कफ सिरप के नेटवर्क और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है ।

.....

Next Post

आम के पेड़ के नीचे लगी चौपाल, कलेक्टर ने ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

Fri May 29 , 2026
सलामतपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा सांची जनपद के ग्राम खोहा पहुंचे। यहां उन्होंने आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश […]

You May Like

Play sound