ब्रिज नंबर-2 पर हाइट गेज की मरम्मत, 6 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात

जबलपुर। जबलपुर ब्रिज नंबर-2 पर रिसी एजेंसी की ओर स्थित हाइट गेज की आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य के चलते 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ब्रिज नंबर-2 से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान ब्रिज से आवागमन करने वाले वाहन चालकों और आम नागरिकों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालक ब्रिज नंबर-3 का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। रेल प्रशासन ने नागरिकों से मरम्मत कार्य की अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य को निर्धारित समय में पूरा कर ब्रिज नंबर-2 पर सुरक्षित सड़क यातायात जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

Next Post

मेले की तैयारियों को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन की बैठक

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर। आगामी मैहर मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मेले के दौरान स्टेशन पर होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवश्यक संसाधनों […]

You May Like