मेले की तैयारियों को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन की बैठक

जबलपुर। आगामी मैहर मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मेले के दौरान स्टेशन पर होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। होल्डिंग एरिया और पेयजल टैंकर की व्यवस्था पर भी मंथन हुआ। सीएसआर के तहत विभिन्न सीमेंट कंपनियों द्वारा होल्डिंग एरिया और पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने की बात कही गई, जबकि जिला प्रशासन ने मोबाइल टॉयलेट, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।बैठक में मैहर स्टेशन की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए यात्रियों के लिए शौचालय, प्रतीक्षालय, खान-पान स्टॉल, अतिरिक्त पूछताछ काउंटर और टिकट काउंटर की व्यवस्था पर चर्चा हुई। मेले के दौरान यात्री दबाव को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन तथा नियमित ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खान, सतना एरिया मैनेजर नरेंद्र सिंह और मैहर स्टेशन मैनेजर राजेश कुमार सहित जिला प्रशासन से तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीएसपी महेंद्र कुमार चौहान एवं सीएमओ मौजूद रहे।

Next Post

कार -बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की हालत नाजुक

Thu Oct 1 , 2026
शहडोल। बुढार रोड पर हेलो ढाबा के पास टोल टैक्स से ठीक पहले गुरुवार रात लगभग 8 बजे कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के […]

You May Like