शिवपुरी बन रहा खेल प्रतिभाओं का नया केंद्र, सिंधिया ने राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का किया शुभारंभ

शिवपुरी। शिवपुरी में 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में देश के 38 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 765 खिलाड़ी और 120 अधिकारी शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि पहली बार शिवपुरी में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बालक एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।

इस दौरान सिंधिया ने अंडर-18 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया और खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्होंने कहा कि शिवपुरी खेल प्रतिभाओं के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सिंधिया ने शिवपुरी की बेटियों दक्षता यादव और लावण्या यादव का भी जिक्र किया, जिनका चयन मध्य प्रदेश की अंडर-17 क्रिकेट टीम में हुआ है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसि

Next Post

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दोनों बहनें 52 दिनों की हिरासत के बाद कोट लखपत जेल से रिहा

Thu Nov 12 , 2026
इस्लामाबाद, 12 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की दोनों बहनें नौरीन नियाजी और डॉ. उज्मा को 52 दिनों की हिरासत के बाद गुरुवार दोपहर लाहौर की कोट लखपत जेल से रिहा कर दिया गया। पीटीआई खैबर पख्तूनख्वा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। पार्टी ने […]

You May Like