इस्लामाबाद, 12 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की दोनों बहनें नौरीन नियाजी और डॉ. उज्मा को 52 दिनों की हिरासत के बाद गुरुवार दोपहर लाहौर की कोट लखपत जेल से रिहा कर दिया गया।
पीटीआई खैबर पख्तूनख्वा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। पार्टी ने उनकी इस हिरासत को अवैध करार दिया था। यह रिहाई ऐसे समय में हुई है जब नौरीन नियाजी के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी। पीटीआई ने आरोप लगाया था कि 30 अक्टूबर को जेल में तबीयत खराब होने के बाद सुश्री नौरीन नियाजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन परिवार को उनके अस्पताल में भर्ती होने की कोई सूचना नहीं दी गई।
पार्टी ने अपने अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर फेडरल कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है।

