
इंदौर. चंदन नगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक टिम्बर मार्केट में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.
