3 नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

सीधी। जिले की रामपुर नैकिन पुलिस के त्वरित कार्यवाही में 3 नाबालिग बालक/बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में थाना रामपुर नैकिन पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की तलाश हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग बालक/बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस की कार्यवाही की सराहना की। पुलिस के अनुसार दिनांक 14 जुलाई 2026 को फरियादी द्वारा अपने 16 वर्ष 06 माह आयु के पुत्र के बिना बताए घर से चले जाने एवं किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना रामपुर नैकिन में दर्ज कराई गई। इस पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। लगातार तलाश के दौरान 24 जुलाई 2026 को नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया। दूसरे मामले में दिनांक 12 जुलाई 2026 को फरियादी की 17 वर्ष 09 माह आयु की पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना रामपुर नैकिन में धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा सतत तलाश के दौरान 24 जुलाई 2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। विवेचना के दौरान अन्य धाराओं का इजाफा होने से प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तीसरे मामले में दिनांक 23 जुलाई 2026 को फरियादी द्वारा अपनी 15 वर्ष 05 माह आयु की पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा तत्काल तलाश शुरू की गई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप 24 जुलाई 2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया।थाना रामपुर नैकिन पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से तीनों नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका। जिला पुलिस ने आमजन से अपील किया है कि किसी भी नाबालिग के गुम होने की सूचना तत्काल निकटतम थाना पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उप निरीक्षक मोतीलाल रावत, शत्रुघ्न प्रसाद भारती, सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय, अनंत लाल प्रजापति, आरक्षक महेन्द्र तिवारी, विवेक द्विवेदी एवं महिला आरक्षक अंजली सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भाजपा के अंत की शुरुआत: जीतू पटवारी

Sat Jul 25 , 2026
ग्वालियर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे भाजपा के अंत की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने पेपर लीक का हिसाब ले लिया है। वहीं सांसद संजना जाटव ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। Facebook […]

You May Like