देशमुख पर टिप्पणी: पटवारी की भाषा अमर्यादित यह लोकतंत्र का हनन

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख के लिए अमर्यादित शब्दों के प्रयोग पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव पिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया है, यही कारण है कि कांग्रेस और उसके नेता बौखलाए हुए हैं। खण्डेलवाल ने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन अशोभनीय भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं का हनन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी का बयान न केवल एक जनप्रतिनिधि का बल्कि प्रदेश के पूरे पिछड़ा वर्ग का अपमान है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक देशमुख हमेशा दलित, वंचित और पिछड़े समाज सहित सभी वर्गों की सेवा में तत्पर रहे हैं और बैतूल की जनता उन्हें सम्मान देती है।

खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग को हाशिये पर रखा है जबकि भाजपा ने चार मुख्यमंत्री इसी वर्ग से दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकारें निरंतर पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस की अपमानजनक सोच को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।

Next Post

गरीब परिवार का आशियाना ढहा, पंचायत ने नहीं दी मदद

Thu Aug 21 , 2025
बैतूल। भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहटा में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया। गांव के निवासी शिवकुमार सोनी, जो मंदिर की सेवा करते हुए बेहद साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे, अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बारिश […]

You May Like

Play sound