पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ याचिका दायर

सीहोर: कुबरेश्वर धाम में होने वाले कार्यक्रमों में हमेशा बड़ी घटनाएं हो जाती हैं. हाल ही में निकली कावड़ यात्रा में सात लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने समिति पर कोई कार्रवाई नहीं की है. इंदौर के वकील प्रकाश यादव ने पहले मंडी थाना पुलिस में शिकायत पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जो अब जिला न्यायालय में याचिका लगाई है. जिसके बाद न्यायालय ने मंडी थाना पुलिस को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है.

अगली सुनवाई 13 सितंबर को है.जिला मुख्यालय के लगभग 11 किलोमीटर दूर स्थित कुबेरेश्वर धाम में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा समय-समय पर बड़े धार्मिक कार्यक्रम कुबरेश्वर धाम में आयोजित किए जाते हैं.इस दौरान होने वाली घटनाओं को लेकर अब आवाज उठने लगी है. बताया गया है की कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कभी भगदड़, धक्का मुक्की तो अज्ञात कारणों से लोगों की मौत हो जाती है. हाईवे पर कई बार लंबा जाम लगता है. ऐसे अनेक कारणों को लेकर एडवोकेट प्रकाश यादव ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

मामले में कोर्ट ने मंडी थाना पुलिस को जांच प्रतिवेदन देने को कहा है अगली सुनवाई 13 सितंबर को है. उल्लेखनीय है कि इस माह धाम में बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ था और सीवन नदी से कुबेरेश्वर धाम तक कावड़ यात्रा निकाली गई थी, इस दौरान तीन दिन में सात लोगों की अलग अलग कारणों से मौत हो गई थी और पुलिस ने डीजे संचालकों पर मामला दर्ज किया था. एड. प्रकाश यादव द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सीहोर के न्यायालय में दाखिल याचिका में पंडित प्रदीप मिश्रा और विटलेश सेवा समिति को विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाने की मांग की गई है.

Next Post

मंत्री विश्वास सारंग ने परिजनों के साथ किया अस्थि विसर्जन

Sat Aug 23 , 2025
बुधनी:सहकारिता एवं युवा खेल कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग अपने परिजनों के साथ शनिवार को बुधनी पहुंचे. वे अपनी बुआ के बेटे राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के निधन होने पर परिजनों के साथ अस्थि विसर्जन करने पहुंचे थे. नर्मदा तट पर अस्थि विसर्जन के पश्चात उन्होंने नर्मदा में डुबकी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।