गैर परंपरागत खाद्य बेचने पर राजस्व प्रभारी की दो टूक

इंदौर: शहर में खानपान के लिए मशहूर सराफा चौपाटी में गैर परंपरागत खाद्य पदार्थ बेचने पर राजस्व प्रभारी ने दुकानें हटाने की चेतावनी दी. कल रात निगम राजस्व प्रभारी सराफा चौपाटी का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदे या उससे बनी वस्तुओं को बेचने वाले स्टॉल संचालकों को जमकर लताड़ लगाई.
नगर निगम राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्डू कल रात सराफा चौपाटी का निरीक्षण करने पहुंचे.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टालों पर पिज्जा, हॉट डॉग, पनीर टिक्का, स्पाइरल पटेटो, सेंडविच सहित गैर परंपरागत खाद्य पदार्थ बेचने पर दुकानदारों से उक्त बिक्री पर रोक लगवाई. साथ ही चेतावनी भी देते हुए कहा कि इतनी दुकानें बंद की है. समझ लो, तुम्हारी भी बंद कर देंगे. इस बारे में राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान गुड्डू ने कहा कि चौपाटी की सूची सराफा एसोसिएशन और स्टॉल व्यापारियों ने बनाई है. इसमें दोनो संगठनों के प्रमुख की साइन है. नगर निगम के अधिकारी और हमारा कोई लेना देना नहीं है.

नाम छूटा है तो प्रतिवेदन दें
गुड्डू ने कहा कि किसी पुराने स्टॉल संचालक का नाम छूट गया है तो वह नगर निगम प्रतिवेदन दे. जांच करने के बाद उसके अनुमति दे सकते हैं. साथ ही कोई नया जुड़ गया है तो उसको हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

फिर लौटी शीतलहर, शहर में तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर: प्रदेश में एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है. तीन दिन की गर्मी के बाद कल रात शहर का तापमान 4 डिग्री गिरकर न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री गिरकर 26 डिग्री दर्ज हुआ.तीन दिन गर्मी का अहसास करा कर […]

You May Like