अमित शाह रायपुर पहुंचे

रायपुर, 4 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डेड लाइन दे दी है। इस अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने के लिए गृहमंत्री दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।

शुक्रवार की रात वे राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां अधिकारियों से मीटिंग कर नक्सल विरोधी अभियान का जायजा लेंगे। इसके साथ ही बस्तर में चल रहे अभियान को रिव्यू करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री करीब 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरे। उनके आगमन पर सुरक्षा की खास तैयारियां की गई है। यहां पहुंचने के बाद वह यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

 

Next Post

उद्यानिकी विभाग में एक हफ्ते में होगा मांगो का निराकरण 

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच ने उद्यानिकी विभाग के आयुक्त को तीन सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा. आयुक्त ने शुक्रवार को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में मांगों का निराकरण किया जाएगा.कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि विभाग में स्थाई कर्मियों को 2022 से 2024 […]

You May Like