
कुक्षी। भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सत्र के प्रथम दिवस शुभारम्भ ध्वजारोहण,वदे मातरम के गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ सत्र के प्रथम दिवस वृंदावन गार्डन में हुआ।इस दौरान एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब सभी अतिथि ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
भाजपा धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के महत्व और इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। सांसद डॉ. गजेंद्र पटेल उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बड़वानी-खरगोन सांसद डॉ. गजेंद्र पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं केवल कागजी योजनाएं नहीं हैं, बल्कि इनका मुख्य उद्देश्य जनकल्याण और समाज का सशक्तीकरण है। उन्होंने कहा की जिम्मेदार नागरिक बनना हमारा उद्देश्य जनता को केवल लाभार्थी बनाना नहीं, बल्कि उन्हें देश का जिम्मेदार और भागीदार नागरिक बनाना है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।जिससे समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
द्वितीय सत्र में अध्यक्षता मीसा बंदी भारत महाजन ने किया द्वितीय सत्र में पूर्व प्रदेश सहसंयोजक अनंत पवार ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कार्यकर्ता विकास संभावना और अपेक्षाओं मार्गदर्शन करते हुए कहा. संगठन का स्तंभ कार्यकर्ता है भाजपा में हम कार्यकर्ता को संगठन के साधन के रूप में न मानते हुए उसे विकसित राष्ट्र के संकल्प के रूप में देखते हैं सामूहिक रूप से कार्य करने वाला कार्य को बढ़ाने वाला कार्य को क्षेत्र में विस्तार और विकास करने वाला गुणगान सक्षम समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण ही हमारे कार्य का आधार है हमें इन भावों को व्यक्त करने वाले स्वामी विवेकानंद के विचारों की हमारे लक्ष्य को पष्ट करता है.
तृतीय सत्र में प्रशिक्षण वर्ग में ओमप्रकाश भार्गव अध्यक्षता की मुख्य वक्ता इंदौर महापौर पुष्पेंद्र भार्गव वर्ग को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक संगठन का एक लक्ष्य को लेकर प्रारंभ होता है उसे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठन के सुचारू संचालन के लिए एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए एक सरल कार्य पद्धति की आवश्यकता होती है भारतीय जनता पार्टी के विशाल संगठन के संचालन कार्यकर्ताओं का विकास परस्पर समन्वयक आत्मीयता एवं परिवार भाव के साथ कार्य करना ही हमारे कार्य पद्धति है
चतुर्थ सत्र में वरिष्ठ कार्यकर्ता इंदर सिंह डामोर ने अध्यक्षता की चतुर्थ सत्र को धार ग्रामीण जिला प्रशिक्षण प्रभारी किशोर शाह ने संबोधित करते हुए कहा निरंतर कम करते हैं ही जीवन समाज को आगे बढ़ाना है कार्य विस्तार संघात्मक मजबूती और राष्ट्रमण का मूल आधार है इसका अर्थ केवल संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि विचार चरित्र और अनुशासन के साथ संगठन कार्य को संपूर्ण समाज के साथ एकात्मक करना है.
पंचम सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता दीतु सिंह सीसोदिया ने किया प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती दिव्या गुप्ता ने वर्ग में कार्यकर्ताओं को देश के समक्ष चुनौती राजनीति एवं सामाजिक. विषय पर अपने विस्तृत बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि मुख्य वक्ता बड़वानी खरगोन सांसद डां गजेंद्र पटेल ,
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर,
भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा धार ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार, पूर्व वरिष्ठ जिला अध्यक्ष मोहन भायल, विनोद शर्मा, रमेश धड़ीवाल, डॉ राज बरफा, भाजपा धार जिला महामंत्री महेंद्र मेरती मंचासीन अतिथि रहे इस उक्त भाजपा धार ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला ने संयुक्त जानकारी में बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में
जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठजन सहित सैकड़ों अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाल विनोद शर्मा ने किया।
