ट्विशा शर्मा मामले में परिवार को झटका, दूसरे पोस्टमार्टम की मांग खारिज

भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा खुदकुशी मामले में परिवार को बड़ा झटका लगा है। भोपाल की अदालत ने मृतका के परिजनों द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दिल्ली स्थित एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी।

परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और मौत के कारणों को लेकर संदेह जताते हुए दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति मांगी थी। इसी संबंध में भोपाल कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। अदालत ने बुधवार को सुनवाई के बाद याचिका निरस्त कर दी।

ट्विशा शर्मा मौत मामला पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है और इसे लेकर विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों की ओर से भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही है।

Next Post

फिरोजाबाद में दो पक्षों के बीच विवाद में 10 घायल

Wed May 20 , 2026
फिरोजाबाद, 20 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के लाइनपार थाना क्षेत्र में नाली में गंदगी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी और मारपीट में कुल 10 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत […]

You May Like