साइकिल पर निकले डिप्टी कलेक्टर, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

नीमच। नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय सुभाष सेवा संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने एक विशेष पहल की। संस्था ने जागरूकता साइकिल रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। फव्वारा चौक से शुरू हुई साइकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी कॉलोनी और शोरूम चौराहा तक पहुंची। डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे ने स्वयं साइकिल चलाकर रैली में भाग लिया। उन्होंने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश दिया। धारवे ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने भी शिरकत की। संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल और अध्यक्ष किशोर बागड़ी समेत रमेश मौर्य, जगदीश शर्मा, दुलीचंद किनरिया, प्रवीण आर्य, टेकचंद बुनकर, कन्हैयालाल शर्मा, पृथ्वी सिंह वर्मा और अनिल चौरसिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रैली के समापन पर शोरूम चौराहे पर वृक्षारोपण किया गया।

Next Post

दोन्ता जागीर में पंचकर्म से इलाज, केंद्र से पहुंची टीम ने सराहा मॉडल

Thu Jun 5 , 2025
उज्जैन। गुरुवार को आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली की एक टीम उज्जैन और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर पहुंची। मंत्रालय से आए डॉ. अर्जुन चंदेल और मध्यप्रदेश के नोडल अधिकारी राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शिप्रा होटल से रवाना होकर देवास जिले के दोन्ता जागीर गांव पहुंचे। यहां […]

You May Like

मनोरंजन