उद्यानिकी विभाग में एक हफ्ते में होगा मांगो का निराकरण 

भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच ने उद्यानिकी विभाग के आयुक्त को तीन सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा. आयुक्त ने शुक्रवार को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में मांगों का निराकरण किया जाएगा.कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि विभाग में स्थाई कर्मियों को 2022 से 2024 तक का महंगाई भत्ते का एरिया भुगतान नहीं किया गया है. शासन आदेश होने के बाद भी छिंदवाड़ा जिले सहित कई जिलों में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को श्रम आयुक्त के कुशल श्रमिक के वेतन के स्थान पर कृषि नियोजन का वेतन भुगतान किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जिस कारण अनियमित कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. कर्मचारी मंच ने उद्यानिकी विभाग की आयुक्त से मांग की है कि नर्मदा पुरम जिले सहित समस्त जिले के स्थाई कर्मियों को महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान किया जाए.साथ ही दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को कृषि नियोजन के स्थान पर श्रम आयुक्त का कुशल श्रमिक का वेतन भुगतान किया जाए.

Next Post

शाहपुरा में घूम रहे सडकों पर खुले आम मवेशी 

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहपुरा चौराहे पर इन दिनों मवेशियों का झुण्ड देखा जा सकता है. यहां सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशी न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी खतरा पैदा कर रहे हैं. इन मवेशियों को उनके मालिक अपने घर से शाहपुरा […]

You May Like