स्कूल-भवन गिरने की घटना पर राजस्थान सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी विद्यालय-भवन के ध्वस्त होने और उससे बच्चों के हताहत होने की घटना पर राज्य के मुख्य सचिव और जिले के पुलिस अधीक्षक से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने इस घटना के बारे में मीडिया में आयी खबरों का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस पर राज्य के मुख्य सचिव और झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक को दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। घटना में सात छात्रों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गये।

आयोग ने अधिकारियों से घायल छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को दिये गये मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण भी मांगा है।

घटना 25 जुलाई की है। आयोग ने इस बारे में मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा है कि इसमें प्रशासन की लापरवाही दिखती है। बताया गया है कि वहां के लोगों ने अधिकारियों को स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के बारे में सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

आयोग ने कहा, “ आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। इसलिए उसने राजस्थान सरकार के अधिकारियों को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है। ”

 

Next Post

विश्वसनीय वैश्विक नेताओं में मोदी सबसे शीर्ष पर

Sat Jul 26 , 2025
नयी दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी बिज़नेस इंटेलिज़ेंस फर्म मॉर्निंग कन्सल्ट के ताज़ा सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। सर्वे के अनुसार 75 प्रतिशत लोगों ने श्री मोदी को अपना पसंदीदा नेता माना है। इस फर्म ने ‘ग्लोबल […]

You May Like

मनोरंजन