भारी बारिश से रीवा-अमरकंटक मार्ग बंद, पुल के ऊपर से बह रहा पानी

अनूपपुर। जिले में बुधवार रात से हो रही मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई मार्गों पर यातायात ठप हो गया है। राजेंद्रग्राम-अमगंवा रोड पर अचलपुर के पास मझगवा नाले में बाढ़ आने से स्कूल बस सहित कई वाहन फंस गए हैं। पुल के ऊपर लगभग दो फीट तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। गौरतलब है कि इसी नाले में कुछ दिन पूर्व एक 4 वर्षीय बालक की बहने से दर्दनाक मौत हो चुकी है। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।

इसी तरह, राजेंद्रग्राम-अमरकंटक मार्ग पर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रीवा-अमरकंटक रोड पर रपटे के ऊपर पानी बहने से यह मार्ग भी बंद कर दिया गया है। एसडीओपी राजेंद्रग्राम नवीन तिवारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को पुल पार न करने की सख्त हिदायत दी गई है। स्कूली बसों और अन्य वाहनों को भी रोक दिया गया है, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं।

Next Post

वन इलाके को अडानी समूह को सौंपने का षड्यंत्र चल रहा : बघेल

Fri Jul 25 , 2025
रायपुर 25 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की महासचिव भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि राज्य में 44 प्रतिशत जंगल को काटने का षड्यंत्र चल रहा है क्योंकि उस पूरे इलाके को अडानी समूह को सौंपने का षड्यंत्र चल रहा है। श्री बघेल ने शुक्रवार को यहां […]

You May Like